जौनपुर: डीएम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया, अधूरे कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक भवन, केंद्रीय पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, शैक्षणिक भवन, अस्पताल और छात्रावास का निरीक्षण किया।