छपरा: छपरा में 5 साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Chapra, Saran | May 23, 2026 छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में नहाने के क्रम में पांच साल के बच्चे के साथ उसके रिश्तेदार के द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किये जाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस के द्वारा बच्चे को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,