मंदसौर: अयोध्या घटना के बाद पशुपतिनाथ मंदिर में बढ़ी सतर्कता, कड़ी सुरक्षा के बीच खुलीं दान पेटियां
अयोध्या राम मंदिर में चोरी की घटना के बाद मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, दान पेटियों की गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेकर ही प्रवेश दिया गया, मंदिर प्रबंधक राहुल रूंगवाल ने बताया कि दो माह बाद खोली गई दान पेटियों से चांदी के आभूषण, विदेशी मुद्राएं और ₹2000 के नोट मिले हैं। मंदिर की 10 में से 4 से 5 दान पेटियों की गणना की,