हज़ारीबाग: एनटीपीसी डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में डीजीपी हजारीबाग पहुंचे, सुरक्षा पर हुई उच्च स्तरीय बैठक
आपको बता दे की मंगलवार 11 मार्च को हजारीबाग एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड को लेकर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता हजारीबाग पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक मैराथन बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य हत्या की जांच प्रगति की समीक्षा करना और एनटीपीसी अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। बैठक में डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से जांच की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और सभी संभावित पहलुओं पर गहन चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध के पीछे के कारणों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।