हज़ारीबाग: हिंदू राष्ट्र संघ ने पंच मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया
हिंदू राष्ट्र संघ के द्वारा पंच मंदिर में होली समारोह का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण केशरी तथा संचालन प्रदेश संगठन महासचिव दीप प्रकाश नारायण के नेतृत्व में की गई। जिसमें हिंदू राष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण केशरी ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है एवं प्रेम शांति तथा शौहार्द का पर्व है।