हज़ारीबाग: अमन साहू के एनकाउंटर को लेकर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने प्रतिक्रिया दी
पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव ने अमन साहू के एनकाउंटर पर हज़ारीबाग़ में मंगलवार 2 बजे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड पुलिस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की साहसिक कार्रवाई का परिणाम है । साथ ही, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि झारखंड में सक्रिय अन्य आपराधिक संगठनों का भी जल्द सफाया होना चाहिए, ताकि राज्य में शांति और सुरक्षा बनी रहे।