लातेहार: लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार
लातेहार पुलिस ने उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मनिका व छिपादोहर थाना पुलिस, सैट और जिला बल ने कुरुखेता जंगल में छापेमारी की। पुलिस को देख उग्रवादी भागने लगे, जिसमें दो को खदेड़कर पकड़ा गया