शाहजहांपुर: जुलाई से पहले स्कूल वाहनों को दुरुस्त करें, सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई: एआरटीओ प्रशासन
शाहजहांपुर। आगामी जुलाई माह से विद्यालयों के पुनः खुलने के मद्देनजर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश कुमार सिंह ने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के नाम पंजीकृत अथवा अनुबंधित सभी वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा तथा परमिट सहित