महोबा: महोबा के ग्योडी में शराब के नशे में पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार, आलाकत्ल लोहे का पाइप बरामद
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम ग्योडी में शराब के नशे में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयहिन्द वर्मा ने 17 मई को लोहे के पाइप से अपने पिता सुंदरलाल वर्मा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान 18 मई को उनकी मौत हो गई। घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया गया है।