गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 11 अप्रैल से विश्व शांति महोत्सव, खान सर और स्वामी सुशील गोस्वामी समेत कई धर्मगुरु होंगे शामिल
गया गांधी मैदान में आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय विश्व शांति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पीस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव इकबाल हुसैन ने रविवार की सुबह 11 बजे बताया कि विश्व शांति महोत्सव में प्रसिद्ध शिक्षक खान सर,अमृतसर के सरदार परमपाल सिंह साबरा और भारतीय सर्व धर्म संसद के अध्यक्ष स्वामी श्री सुशील गोस्वामी शामिल होंगे।