एसडीओ के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं एएनएम कॉलेज का लिया जायजा।
माननीय उच्च न्यायालय, पटना में दायर याचिका तथा अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना एवं जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में जिले में संचालित सरकारी एवं गैर-सरकारी/निजी गर्ल्स हॉस्टल एवं लॉज में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भौतिक निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 06.09.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रजौली एवं एएनएम कॉलेज, रजौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी , थानाध्यक्ष , अग्निशमन विभाग एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी/कर्मी शामिल रहे। टीम द्वारा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का निरीक्षण किया गया तथा छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 7, 2026