बिक्रम: बिक्रम में सघन वाहन जांच अभियान, मुस्तैद दिखी पुलिस
Bikram, Patna | Apr 1, 2026 बिक्रम नगर बाजार में बुधवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी पालीगंज-2 पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस,रजिस्ट्रेशन,बीमा समेत आवश्यक कागजातों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।