कटंगी: प्लाट ब्रिकी के नाम हुई धोखाधड़ी, पीड़ित ने कटंगी थाने और तहसीलदार के समक्ष की शिकायत
जमीन मालिक से मिले ब्रिकी इकरार नामा के आधार प्लाटों की ब्रिकी करने वाले कथित भू-माफियाओं ने एक खरीददार के साथ धोखाधड़ी की है। खरीददार ने इसकी शिकायत एक दिन पहले यानी सोमवार को कटंगी थाने में दर्ज करवाई है। वहीं मंगलवार को खरीददार ने तहसीलदार कार्यालय में भी शिकायत की है।