कटंगी: कटंगी तहसीलदार सख्ती से कर रही वसूली, क्रिस योजना में हुई 20 लाख से अधिक की वसूली
वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति के जरिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से कर्ज लेकर ना चुकाने वाले कालातीत यानी डिफाल्टर घोषित हो चुके किसानों से क्रिस योजना के अंतर्गत वसूली की जा रही है। योजना अंतर्गत राजस्व विभाग के सहयोग से यह वसूली की जा रही है। जिसके चलते इन दिनों कटंगी तहसीलदार न्यायालय के सामने बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे है।