पंचकूला: सेक्टर 6 एचएसआईआईडीसी द्वारा विश्वास फाउंडेशन ओर सेक्टर 6 अस्पताल के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर,46 ने किया रक्तदान
रक्त की कमी को पूरा करने के लिए एचएसआईआईडीसी द्वारा सेक्टर 6 पंचकूला में इन-हाउस रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कैम्प का आयोजन एमडी एचएसआईआईडीसी की प्रेरणा से हुआ। रक्तदान शिविर विश्वास फाउंडेशन व सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के सहयोग से लगाया गया। कैम्प में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला का एहम योगदान रहा। शिविर में 46 लोगो ने रक्तदान किया।