पंचकूला: किसानों की आमदनी बढाने के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाएं, सेक्टर 1 पंचकूला में डीसी ने दी जानकारी
उपायुक्त सुशील सारवान ने आज सेक्टर 1 पंचकूला मेंबताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला के किसानों की आमदनी बढाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।इसी कडी में स्पेशल एससी स्कीम एसबी-89 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 45 हाॅर्स पावर या इससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर की खरीद पर एक लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।