202 राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक आइएएस के विवेकानंदन की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह द्वारा सभी कोषांगों के नोडल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गुरुवार को 5:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।