मोतिहारी: मोतिहारी जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी,पूर्वी चम्पारण सौरभ सुमन यादव द्वारा आज पर्यवेक्षण गृह,मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह के विभिन्न कक्षों, शयन कक्ष एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन