बांसवाड़ा: कांग्रेस कार्यालय में ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों के लिए 21 सदस्यीय कमेटी बनेगी, चुनाव जीतने का दावा किया बामनिया ने
बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार शाम 5 बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि प्रदेश में प्रस्तावित नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में 21 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी।