मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में नीलगाय से टकराई बाइक बाइक सवार दो युवक हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
एलाऊ क्षेत्र में कुर्रा थाना क्षेत्र की ग्राम अंबरपुर पतारा निवासी आशीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार अपने मौसेरे भाई रितिक कुमार पुत्र कैलाश सिंह के साथ मैनपुरी से बाजार करके अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह मंछना बिजली घर के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। और आशीष कुमार और रितिक कुमार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।