मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी प्रबल प्रताप पुत्र मगन दास सिंह अपने खेत से काम करके अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी सथिनी रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार प्रबल प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उनका उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।