मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक बाइक सवार दंपति हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम हरनागर निवासी चंद्रशेखर अपनी पत्नी प्रीति को ससुराल से अपने घर वापस लेकर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह कुरावली क्षेत्र में पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक सवार चंद्रशेखर और उनकी पत्नी प्रीति दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है