मैनपुरी: ओछा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर निवासी दिलीप कुमार पुत्र भारती कुमार ज्योति से बाजार करके बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह ज्योति मोड पर पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। और बाइक सवार दिलीप कुमार घायल हो गए घायल दिलीप कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।