मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र के खेड़े के पास बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी सुगर सिंह पुत्र रामदास अपने साडू नोरतन पुत्र लाला राम के साथ गमी से अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही खेड़े के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक से बाहर सुगर सिंह और नोरतन दोनों लोग घायल हो गए। दोनों लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।