पटना ग्रामीण: शाहपुर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
शाहपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान उसरी गांव के 22 वर्षीय सूरज कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में शाहपुर थाना के पीएसआई कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली थी। मृतक के पिता के आवेदन पर 8 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।