पटना ग्रामीण: डीएम कार्यालय में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर बैठक, दिए गए कई निर्देश
जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा पदाधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। गाँव-गाँव तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।परिवार नियोजन के महत्व से जनता को अवगत कराने के लिए सारथी रथ और सास-बेटा-बहू सम्मेलन जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।