पटना ग्रामीण: गंगा दशहरा पर पटना लॉ कॉलेज गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
गंगा दशहरा पर राजधानी पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसी कड़ी में पटना लॉ कॉलेज गंगा घाट पर भी स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर छोटे बच्चों का मुंडन कराया और गंगा पूजन भी किया। गंगा दशहरे का पर्व रविवार को धूमधाम से गंगा दशहरा मनाया जा रहा है।