पटना ग्रामीण: मछुआ टोली के पास से 164 कछुओं की खेप को किया गया बरामद, मामले में एक महिला गिरफ्तार
पटना में DRI की टीम ने कछुओं की बड़ी खेप को बरामद किया है। मछुआ टोली इलाके के पास इसकी डिलीवरी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही छापेमारी कर तीन बैग में बंद 164 कछुओं को बरामद कर लिया गया। जिम दो अलग-अलग प्रजातियों के कछुए शामिल हैं और यह दोनों ही प्रजाति के कछुए विलुप्त होते जा रहे हैं। इस मामले में मौके से एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।