पटना ग्रामीण: पुरंदरपुर के पास कार रिपेयरिंग सेंटर में लगी आग, लाखों रुपए के सामान जलकर हुए खाक
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर के पास कार रिपेयरिंग सेंटर में शनिवार की देर रात को लगी आग जिससे लाखों रुपए के सामान जलकर हुए खाक. सूचना पाकर दर्जनों दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू.आग काफी भयानक रूप से लगी हुई थी आग पर काबू पाते पाते लाखों रुपए के कार रिपेयरिंग होने वाले सामान जलकर खाक हो गए.