शिवपुरी नगर: तमाशबीन बने रहे लोग, सड़क पर पिटती रही महिला: मदकपुरा कॉलोनी में बिजली तार विवाद ने लिया हिंसक रूप
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित मदकपुरा कॉलोनी में बिजली के तार हटाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान एक महिला को सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा गया। घटना का करीब चार मिनट का सीसीटीवी वीडियो भी आज रविवार की सुबह 9 बजे सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात कैद हुई है