नवाबगंज: बड़ागांव मोड़ पर गल्ला व्यापारी की दुकान से लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, पुलिस कर रही CCTV खंगालने का काम
मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ पर स्थित बाहुबली ट्रेडर्स गल्ला की थोक दुकान में मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि को लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने दुकान के पीछे बनी लोहे की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे पीड़ित व्यापारी ने जानकारी देते हुए बताया।