गुना नगर: पन्हेटी: दुल्हन के घर पहुंचने से पहले बारात पर हमला, दूल्हे के मामा गंभीर रूप से घायल
30 अप्रैल रात करीब 3 बजे गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के पन्हेटी गांव में शादी की खुशियां दहशत में बदल गईं। भोटीपुरा से आई बारात पर 6-7 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। टेंट उखाड़े गए, कुर्सियां तोड़ी गईं और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। हमले में दूल्हे के मामा पारस भिलाला गंभीर घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है