हटा: हटा में रतन बजरिया क्षेत्र में एक घर मे लगी भीषण आग,आग पर काबू पाया गया
Hatta, Damoh | Jul 12, 2026 हटा नगर के रतन बजरिया इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई, बताया जा रहा सब्जी मार्किट की संकरी गली में एक मकान में भीषण आग लग गई.शनिवार दरमियानी रात 12 से 1 बजे के बीच आग की सूचना पर हटा थाना टीआई सुधीर बेगी और पुलिस बल और नगरपालिका अमले के साथ मौके पर पँहुचे,स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है