वाराणसी में लोकसभा प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार पर FIR दर्ज, धोखाधड़ी व धमकाने का लगा आरोप
Sadar, Varanasi | May 17, 2024 वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पहला नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। युग तुलसी पार्टी से नामांकन करने वाले कोली शेट्टी शिवकुमार खिलाफ महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। सोनारपुरा के रमेश कुमार की पत्नी मंजू देवी उर्फ संजू देवी ने शिवकुमार पर धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप लगाया है।