वाराणसी पुलिस ने पकड़ा दो शातिर चोर लग्जरी वाहनों को बनाते थे निशाना
Sadar, Varanasi | May 17, 2024 वाराणसी कमिश्नरेट की शिवपुर पुलिस ने लग्जरी वाहन चोरी कर शराब की तस्करी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिरों के पास पटना-बिहार से चुराई गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है। पकड़े गए शातिरों को पुलिस ने जेल भेज दिया।