जंसा थाना क्षेत्र में धरकार परिवार की झोपड़ी जलाने और पुलिस पर निष्क्रियता का पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने लगाया आरोप
Sadar, Varanasi | May 17, 2024 आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के जन्सा थाना के दीनदासपुर पुलिस चौकी के पीछे गाँव मे धारकार परिवार की झोपड़ी मे आग लगाने के आरोपों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए डीजीपी से तुरंत कार्रवाई की मांग की।