सैदपुर: 7 मुकदमाधारी ज्ञानप्रकाश पांडे उर्फ राजा बाबू को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया, घर पर चस्पा हुआ डीएम का आदेश
जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करंडा थानाक्षेत्र के कटरिया निवासी ज्ञानप्रकाश पांडे उर्फ राजा बाबू को अगले छह माह के लिए गाजीपुर जनपद की सीमा से जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा-3 के तहत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा पारित आदेश पर की गई।