झारखंड की रूपी सोरेन के निधन पर नेताओं ने जताया शोक
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन से पूरा राजनीतिक जगत शोक में डूब गया है। उनके निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, झामुमो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संदेशों में रूपी सोरेन को झारखंड के लंबे संघर्ष की साक्षी, मातृशक्ति और परिवार की ममता का आधार बताया गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दुखद समाचार पर संवेदना व्यक्त की और हेमंत सोरेन व उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं जतायीं। झामुमो ने रूपी सोरेन को संघर्ष, त्याग और धैर्य की प्रतीक बताया, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। सीता सोरेन, रघुवर दास, परिमल नाथवाणी, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर सहित कई नेताओं ने भी रूपी सोरेन के �