महाराजपुर: महाराजपुर में एफएलएन कार्य में लापरवाही पर दो प्राथमिक शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि बंद
कलेक्टर ने बीते दिनों महाराजपुर के शासकीय एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान शाला में एफएलएन गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में कमियां पाई गई थीं। जिसमें दो प्राथमिक शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि बंद की गई है। मामले पर जनसंपर्क विभाग ने आज 27 सितंबर शाम 5:00 बजे प्रेसनोट जारी किया है।