कटघोरा: एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में छज्जा गिरा, परिवार सुरक्षित, कोरबा में खदानकर्मी जर्जर आवासों में रहने को मजबूर
Katghora, Korba | Apr 10, 2026 कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की विकास नगर कॉलोनी में खदान कर्मियों के आवासों की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आई है।एमडी 106 नंबर क्वार्टर का छज्जा अचानक ढह गया। गनीमत रही कि इसमें रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन इस घटना ने सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।