पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद
पटना जंक्शन पर हनुमान मंदिर के तरफ टिकट बुकिंग काउंटर के पास से यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को 18 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मामले की जानकारी रेल थाना पुलिस ने दी है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से आठ मोबाइल भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 120000 रुपए है।