सासनी: अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जॉन ने कोतवाली सासनी का आकस्मिक निरीक्षण किया, 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं
Sasni, Hathras | May 26, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी का अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जॉन आगरा एस के भगत द्वारा आकस्मिक निरीक्षण भ्रमण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक को गार्द द्वारा सलामी दी गई। अपर पुलिस महानिदेशक ने कंप्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, कोतवाली कार्यालय, हवालात, मलखाना, शस्त्रागार, मेस व कोतवाली परिसर का गहन निरीक्षण किया। विभिन्न अभिलेख रजिस्टर चेक किए गए।