आंवला: आंवला में सुबह-सुबह बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध कनेक्शन पकड़े गए, एफआईआर की तैयारी
आंवला में मंगलवार सुबह छह बजे विद्युत वितरण खंड की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान आंवला कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में सघन चेकिंग की गई, जिसमें बिजली चोरी के 15 मामले पकड़े गए। यह औचक छापेमारी तड़के शुरू की गई थी ताकि कटिया डालकर और मीटर बाईपास कर हो रही बिजली चोरी को मौके पर पकड़ा जा सके।