शाजापुर: धान मंडी चौराहा स्थित ओकारेश्वर महादेव मंदिर में मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंगों की महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई
शाजापुर। महिलाओं ने शिव मंदिर पहुंचकर मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंगों की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। शनिवार को धान मंडी चौराहा स्थित ओकारेश्वर महादेव मंदिर में मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंगों की महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने बताया कि सभी नक्षत्रों के शुभ संयोग पर उक्त आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में भजन कीर्तन भी हुए।