🚨 EXCLUSIVE | स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल!
लालीलेवाड़ स्वास्थ्य केंद्र में ताला, कागजों पर चल रही स्वास्थ्य सेवा!
जमुई के सोनो प्रखंड स्थित लालीलेवाड़ पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। केंद्र पर ताला लटका मिला, जबकि CHO की ऑनलाइन अटेंडेंस पहले ही दर्ज हो चुकी थी।
पत्रकारों के मौके पर पहुंचने और अधिकारियों को सूचना देने के बाद CHO करीब 35 मिनट बाद केंद्र पहुंचे और ताला खोला।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र अधिकतर दिनों में बंद रहता है। केवल टीकाकरण के दिन ही कर्मी आते हैं, जबकि बाकी समय मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है।
स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवा सिर्फ कागजों पर ही चल रही है?
स्थान: लालीलेवाड़ पंचायत, सोनो प्रखंड, जमुई (बिहार)
#Jamui #Sono #Lalilewar #Bihar #HealthDepartment #HealthCenter #RuralHealth #GroundReport #Exclusive #BreakingNews #SevanTakNews #BiharNews #JamuiNews #Accountability #PublicHealth
Sono, Jamui | Jun 26, 2026