बांधवगढ़: ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान का शुभारंभ, 334 गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सौगात
उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जनभागीदारी सप्ताह ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान का शुभारंभ किया। 18 से 25 मई तक जिले के 334 चयनित गांवों में विशेष शिविर लगाकर बैगा समुदाय सहित विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिविरों में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम किसान, उज्ज्वला योजना सहित कई हितग्राही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।