गौतम बुद्ध नगर: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा-बसपा पर किया बड़ा हमला, कहा- 'पहले चलता था पर्ची-खर्ची का खेल'
शनिवार शाम 4:02 पर अपने X हैंडल पर पोस्ट पर शेयर करते हुए लिखा उत्तर प्रदेश ने पिछले आठ वर्षों में स्वयं को पूरी तरह से बदल दिया है। 'पर्ची' और 'खर्ची' के युग को समाप्त कर, अब यहाँ सुशासन और कानून का राज स्थापित हुआ है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा को औद्योगिक विकास का केंद्र बिंदु बनाया जा रहा है, जहाँ बड़े घराने लगातार निवेश कर रहे हैं।