गौतम बुद्ध नगर: नोएडा में लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी किया गया गिरफ्तार
शनिवार सुबह तकरीबन 8:43 मिनट पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान थाना इकोटेक-3 पुलिस व महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त के मध्य हुई मुठभेड़ में अभियुक्त घायल व गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व मोटरसाइकिल बरामद।