सिवनी: अनाज खरीद के बदले फर्जी चेक देने वाले धोखाधड़ी के आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया, लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने जानकारी दी
Seoni, Seoni | Nov 11, 2024 लखनादौन थाना प्रभारी के पी धुर्वे ने बताया कि अनाज खरीदने के बाद फर्जी चेक देने वाले एक आरोपी को पुलिस की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। लखनादौन के अलावा विदिशा व हरियाणा व अन्य कई जगहों पर भी आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस के कई प्रकरण दर्ज हैं।