धौलपुर: कलेक्ट्रेट मेंजिला कलेक्टर ने ली शांति समिति बैठक, दिए सख्त निर्देश
आगामी देव छठ मेला, अब्दालशाह उर्स, बाराबफात, गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए धौलपुर जिले में सांप्रदायिक सदभाव बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार धौलपुर में किया गया। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द एवं सदभाव बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है।